मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- खतौली नेशनल हाईवे-58 पर झिलमिल होटल के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे में बैंक संचालक की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से जा रही बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में मिनी बैंक संचालक की मौतघटना का विवरण रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी 32 वर्षीय आनंद सोम पुत्र रणबीर बड़सू में मिनी बैंक संचालक था। वह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंक से रुपये का लेनदेन करता था। सोमवार की सुबह वह मुजफ्फरनगर क्षेत्र में रिकवरी के सिलसिले में गया था। देर रात करीब 10 बजे...