पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर। घर लौट रहे युवक की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कायस्थान निवासी 21 वर्षीय अंश सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह बीकाम के छात्र थे। शनिवार देर रात अंश बाइक से घर लौट रहे थे। नगर में पीलीभीत हाइवे पर स्थित एक ढाबा के पास अंश की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में अंश गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के दुकानदरों की भीड़ पहुंच गई। उपचार के लिए घायल अंश को सीएचसी ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी लगते ही परिजन बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत लिया। रविवार दोपहर को अंश के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.