शाहजहांपुर, मार्च 1 -- तिलहर में रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हाईवे पर दो रोडवेज बसें ट्रक से टकरा गईं। हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर धनेली पल्टू गांव के पास एक ट्रक खराब था। पहले सीतापुर डिपो की बस खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस बस से लगभग सटकर चल रही रोहिलखंड डिपो की बस भी टकरा गई। सीतापुर डिपो की बस हरिद्वार से लखनऊ के लिए जा रही थी। वहीं रोहिलखंड डिपो की बस बरेली से सीतापुर की ओर जा रही थी। हादसे के बद मौके पर अफरताफरी मच गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.