मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 27 पर एतवारपुर चौक समीप सोमवार को ट्रक से गिरे करीब 10 क्विंटल गेहूं ग्रामीणों ने लूट लिए। इस दौरान अफरातफरी मची रही। लोग अपनी जान की परवाह किए बिना फोरलेन पर गेहूं समेटने में मशगूल रहे। बताया जाता है कि सुबह करीब 8:30 बजे मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रहे ट्रक से गेहूं गिर गए। कुछ ही देर में एक लेन पर गेहूं का ढेर लग गया। चालक को सूचना देने के बजाय आसपास के लोग बाल्टी और झोले लेकर टूट पड़े। इस दौरान एक लेन से आवागमन बाधित हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.