दरभंगा, मई 3 -- संजय लाला,दरभंगा। एनएच 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के शोभन के पास शनिवार की दोपहर ट्रक व मैजिक के बीच हुई टक्कर में महिला सहित तीन सवार घायल हो गए। मैजिक चालक को भी गंभीर चोट आई। आनन-फानन में महिला और चालक को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। डीएमसीएच में इलाजरत महिला सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के बिठौल निवासी स्व. रमेश ठाकुर की पत्नी मीना कुमारी (60) बताई जाती हैं। घायल चालक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा निवासी प्रवीण कुमार पांडे (50) के रूप में की गई है। महिला शिक्षिका बताई जाती है। फिलहाल वह शहर के दोनार में रहती हैं।

घायलों का इलाज घायलों का इलाज कर रहे उपेंद्र कुमार ने बताया कि पकटोला प्राथमिक विद्यालय ...