मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- लालगंज,मिर्जापुर। लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र नदनी गांव के पास वाराणसी-रीवा हाईवे पर बुधवार को सुबह वायर शार्ट सर्किट होने से ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक चालक नीचे से आग की लपटे उठते देख कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र का सामान लोड कर जा रहा था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड ने ट्रक की आग को बुझाया। प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटूलिया गांव निवासी ट्रक चालक लुकमान पुत्र सोहराब अली पश्चिम बंगाल से अपनी हाईवा ट्रक पर डायना माइट यानी अलमुनियम का सामान लादकर महाराष्ट्र खाली करने जा रहा था। वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी के नदनी गांव में सुबह 5:00 बजे धुंआ उठते देख ट्रक चालक ट्रक रोक दिया। चालक के साइड का गेट खोलते ही ट्रक धूं-धूं कर ज...