हाईवे पर ट्रक पर लदा ट्रेन का डिब्बा, राहगीरों अचंभित
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- मंगलवार सुबह कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौशांबी के कल्याणपुर के पास एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कानपुर की ओर से प्रयागराज जा रहे एक भारी ट्रेलर पर रेल का खाली डिब्बा लदा था। हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही ट्रेलर पर रखे ट्रेन के डिब्बे पर पड़ी, लोग कुछ पल के लिए ठिठक गए। कई राहगीरों ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया और ट्रेन के डिब्बे के साथ सेल्फी भी अपलोड की। ट्रेलर पर रेल का डिब्बा देखकर लोगों की जुबान पर पुरानी कहावत कभी गाड़ी नाव पर, तो कभी नाव गाड़ी पर आ गई। राहगीरों ने इसी कहावत का जिक्र करते हुए हंसी-मजाक किया और कहा कि आज तो रेलगाड़ी खुद सड़क पर ट्रक की सवारी कर रही है। कुछ देर तक यह ट्रेलर हाईवे पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। वाहन चालक और आसपास के लोग उत्सुकता से उसे देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.