हाईवे पर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस में मारी टक्कर, नौ घायल
बागपत, सितम्बर 6 -- बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर रविवार रात तीन बजे तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को बस से निकाला। हादसे में दो महिलाओं समेत नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल और सीएचसी बागपत में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला मेरठ रेफर कर दिया। बदायूं के रहने वाले 30 से अधिक श्रद्धालु बस में सवार होकर जन्माष्टमी पर राजस्थान के चुरू जिले के सादलपुर क्षेत्र स्थित बागड़ धाम दर्शनों के लिए गए थे। शनिवार को सभी सोनीपत होते हुए बदायूं लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बस रात तीन बजे बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ईंटों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.