हापुड़, मार्च 18 -- नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई और भूसा चारों ओर फैल गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद हालात सामान्य हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...