फतेहपुर, मार्च 29 -- खागा। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जयपुर से सरसों का तेल लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। राजस्थान के जयपुर निवासी ट्रक चालक संतोष कुमार ने बताया कि खागा के पूर्वी बाईपास पर इंजन से जलने की बदबू आने पर उसने तुरंत ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया और पुलिस व दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते केबिन आग की लपटों में घिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग ट्रक के पिछले हिस्से तक नहीं पहुंची, जिससे लाखों रुपये का सरसों तेल सुरक्षित बच गया। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...