हापुड़, मई 13 -- क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट हाईवे पर टायर बदलते समय पीछे से आए ट्रक ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिनी ट्रक पलट गया, और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद बिजनौर के नगीना निवासी यूनुस अली मंगलवार देर रात अपनी पिकअप गाड़ी से दिल्ली की ओर जा रहा था। उसके साथ में नूरसराय निवासी सब्बू भी मौजूद था। बताया गया कि जैसे ही उनकी गाड़ी सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट पहुंची तो अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिनी ट्रक हाईवे पर पलट गया और दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजव...