हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार छह घायल नवाबगंज।
गंगापार, जून 16 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह लालूडीह गांव के सामने एक ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कौड़िहार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य पाए जाने पर घर भेज दिया गया।ऑटो का चालक रामजियावन पुत्र गंगाराम निवासी नारेपार बुदौना, थाना नवाबगंज कुछ यात्रियों को लेकर श्रृंग्वेरपुर धाम की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे लालूडीह गांव के सामने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार कृष्णा कुमारी, सुनीता देवी, नीलम देवी, राजकुमारी, श्रीमती देवी तथा सनी निवासी बुदौना थाना नवाबगंज घायल हो गए। जबकि ऑटो चालक रामजियावन सुरक्षित बच गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.