रुडकी, सितम्बर 24 -- भगवानपुर, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर औद्योगिक क्षेत्र चौराहे के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सिकरौढ़ा निवासी प्रमोद कुमार लखेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में श्रमिक था। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी के बाद बाइक से लौट रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रायपुर औद्योगिक क्षेत्र चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगवानपुर में सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...