गोरखपुर, मार्च 17 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा थाना क्षेत्र के गेरुआखोर मोड़ के पास सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज की ओर से आ रहा एक ट्रक सोमवार सुबह करीब चार बजे गेरूआखोर मोड़ के पास रुका। ट्रक चालक और खलासी वाहन का पहिया चेक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बड़हलगंज की ओर से ही आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने खलासी को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) पुत्र बजरंगी निवासी जुगलपुर, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। वह बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक पर खलासी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.