हाईवे पर ट्रक और टैंकर की भिड़ंत, टैंकर चालक की मौत, ट्रक चालक गंभीर
बुलंदशहर, जुलाई 4 -- छतारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर शनिवार तड़के काली नदी के समीप ट्रक और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि टैंकर चालक सुबोध 55 वर्ष निवासी गांव मऊ थाना मुंडाली, मेरठ शनिवार की सुबह अलीगढ़ से डिबाई की ओर जा रहा था। वहीं, ट्रक चालक रमेश डिबाई की ओर से पशु आहार लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 509 पर काली नदी पुल के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की सूचना हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.