हाईवे पर ट्रकों का कब्जा, स्कूल जाने वाले बच्चों की सांसत
महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों मालवाहक वाहनों के लंबे जाम से फंसा हुआ है। हालत यह है कि सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली बच्चों का विद्यालय आना-जाना तक दूभर हो गया है। सड़क पर घंटों खड़े ट्रकों की वजह से सुबह के समय बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमा से सटे हरदी डाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेषफरेदा, सुकरौली उर्फ अरघा समेत कई गांवों के लोगों का कहना है कि माता बनैलिया मंदिर से पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने मांग की कि मालवाहकों के लिए अलग पार्किंग स्थल, टोकन व्यवस्था अथवा वैकल्पिक रूट तय किया जाए, ताकि हाईवे पर जाम की समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.