हाईवे पर टूरिस्ट बस की टक्कर से पलटी कार, तीन घायल
मेरठ, जून 25 -- दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव के सामने गुरुवार को टूरिस्ट बस की टक्कर से कार पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कार सवारों की चीखपुकार मच गई। हादसे में कार चालक, उसकी बहन और भांजा घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर कार को सीधा कर हाईवे से हटाया। चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भिजवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाते हुए यातायात सुचारू कराया। मोदीपुरम स्थित रैपिड स्टेशन से अपनी बहन को लेने के लिए मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ निवासी गौरव अपनी कार लेकर आया था। स्टेशन से बहन और 10 वर्षीय भांजे को कार में बैठाकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दशरथपुर गांव के सामने पीछे से आए टूरिस्ट बस के चालक ने ओवरटेक करते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी कार हाईवे पर पलट गई, गमीनत रही कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.