हाईवे पर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी,नौ घायल
मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- सोमवार को नेशनल हाईवे 58 पर तिगांई गांव के समीप ट्रक को ओवर टेक करने के प्रयास में देहरादून से दिल्ली की ओर जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, हादसे में बस में सवार नौ लोग घायल हुई जबकि कई लोग चोटिल भी हुए। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को हाईवे स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,जहां पर कई घायलों की गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया।सोमवार को देहरादून से एक टूरिस्ट बस का चालक 25 सवारियों को लेकर गुरूग्राम जाने के लिए निकला। नेशनल हाईवे 58 पर तिगांई गांव के समीप पहुंचने पर बस के चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया तो चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस के खेत में पलटते ही मौके से गुजर रहे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.