बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। एमएफ हाईवे पर कुनार गांव के निकट मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया। यहां मुख्य सड़क के बीचों-बीच अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। करीब 20 मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि तार किसी वाहन या राहगीर पर नहीं गिरा। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद बिजली विभाग ने शटडाउन लिया, जिसके बाद लाइन में करंट बंद हुआ। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.