हापुड़, सितम्बर 11 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर टायर बदल रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद थोड़ी देर में यातायात सामान्य हो गया। जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी जावेद पुत्र आलम 25 वर्ष ट्रक लेकर हापुड़ की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा फ्लाईओवर के ऊपर बस अड्डा चौकी क्षेत्र में पहुंचा, उसी दौरान ट्रक में पंचर हो गया। जावेद सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायर बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...