संभल, मई 21 -- गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार सवारियों से भरी ईको कार अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और मासूम बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसा दोपहर करीब दो बजे गांव जगन्नाथपुर के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि जिला बदायूं के थाना उघेती क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी नेत्रपाल, रजनी पत्नी राजेश, ज्ञानवती पत्नी मनोज निवासी खेड़ा जलालपुर थाना उसैत, चंद्रवती पत्नी मुरारी निवासी लालपुल बदायूं सहित अन्य परिजन ईको कार में सवार होकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में रिश्तेदारी में लड़की की विदाई कराने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर टायर फटते ही पलटी सवारियों से भरी ईको कार, महि...