रामपुर, अप्रैल 25 -- शाहबाद। शनिवार को भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे पर हुए सड़क हादसे में सहकारी समिति सचिव समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सहकारी समिति टांडा के सचिव सतीश कुमार समिति से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भगवंतपुर निवासी वीरेंद्र शौच के बाद घर लौट रहे थे। भगवंतपुर की मजार के पास अचानक दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सतीश कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं, वीरेंद्र को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन...