प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- देल्हूपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर देल्हूपुर बाजार में मंगलवार आधीरात एक कट पर मुड़ते समय एक डंपर सामने आए दूसरे डंपर से टकरा गया। इससे कट पर मुड़ने वाला डंपर चालक प्रयागराज बारा के लोहगरा निवासी चालक 55 वर्षीय तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने दोनों डंपर कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...