प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव के पास शनिवार सुबह आमने-सामने दो ट्रक की टक्कर में चालक घायल हो गए। यहां हाईवे पर एक ओर सड़क पर बाईपास निर्माण कार्य चलने के कारण आवागमन एक तरफ से कर दिया गया है। सुबह प्रयागराज और प्रतापगढ़ से आ रहे ट्रक अचानक असंतुलित होकर आमने-सामने टकरा गए। प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक आंबेडकर नगर निवासी विकास कुमार घायल हो गया। इससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर भुपियामऊ चौकी और यूपी 112 के पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के प्रयास से करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.