प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज के बभनमई गांव के पास सोमवार देर रात जेसीबी से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। गंभीर चोटें आने के कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रानीगंज इलाके के ही एक व्यक्ति की जेसीबी लेकर चालक सोमवार रात करीब 10:30 बजे बादशाहपुर की ओर से आ रहा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई गांव के पास हाईवे पर विपरीत दिशा की ओर स्थित ढाबे पर मुड़ने लगा। तभी प्रतापगढ़ से मुंगरा बादशाहपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक जेसीबी से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ढाबे पर मौजूद लोग भी पहुंच गए। सूचना पर एसओ प्रभात सिंह पहुंचे और दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.