उरई, जून 8 -- कालपी। संवाददाता यमुना नदी के पुराने पुल की मरम्मत के चलते बंद होने से हाईवे पर लग रहे भीषण जाम की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने जाम स्थल का निरीक्षण किया। जाम से निपटने के लिए हाईवे के दो मीडियन कट बंद किए जाएंगे।बीते 24 मई से पुराने पुल के मरम्मतीकरण के कारण यमुना नदी के मात्र एक पुल से ही आवागमन हो रहा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से रोजाना पांच-पांच घंटे तक जाम लग रहा है और लंबी कतारें लग रही हैं। समस्या को देखते हुए एसडीएम अमित शेखर, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, एनएचएआई के अधिकारी अंकेश श्रीवास्तव, सुरक्षा प्रबंधन इरफान खान और प्रबंधक इंग्लेश शर्मा ने हाईवे रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने माना कि छोटे वाहन आड़े-तिरछे और रॉन्ग स...