गुड़गांव, अगस्त 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लंबे वीकेंड और कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण शुक्रवार शाम दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया। गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले सरहोल बॉर्डर पर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे दैनिक यात्री और वीकेंड पर घर लौटने वाले लोगों को मिनटो का सफर तय करने में तीन गुना तक ज्यादा समय लगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को संभलकर निकलें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों से गुजरने पर रोकउच्च यातायात का कारण शुक्रवार शाम दफ्तरों की छुट्टी के बाद जैसे ही लोग अपने-अपने गंतव्य और गृह नगरों के लिए निकले, हाईवे पर गाड़ियों का दबाव अचानक बढ़ गया। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सरहोल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग ...