हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, राहगीर परेशान
गंगापार, अगस्त 3 -- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित बघेड़ी चौराहा (चाकघाट) के पास सड़क की बदहाल स्थिति अब दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण देने लगी है। बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी से लबालब भर गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यह पता ही नहीं चल पाता कि सड़क समतल है या गड्ढा। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-30 पर चौबीसों घंटे भारी वाहनों, ट्रकों, बसों, एंबुलेंस, स्कूल वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। बघेड़ी चौराहा व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां आसपास कई दुकानें, प्रतिष्ठान और आबादी है। बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कई बार चालक गड्ढे से बचने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ देते हैं, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.