फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून में आगरा हाईवे पर जलभराव की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने समस्या के स्थायी समाधान की योजना तैयार की, जिसके तहत गुडईयर कट से गुरुग्राम नहर तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा बल्लभगढ़ से सीकरी बॉर्डर तक पानी निकासी के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए जल्द पाइप पहुंचने शुरू हो जाएंगे। शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की भारी समस्या है। हल्की बारिश में भी गुडईयर कट से जेसीबी मोड़ और सीकरी मोड तक पानी भर जाता है, जिससे लंबा जाम लग रहा है। ड्रेनेज सिस्टम कमजोर होने और पानी निकासी के स्थायी इंतजाम नहीं होने से सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है। सीएम के आदेश के बाद एफएमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.