गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। आगामी मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम मानेसर ने अभी से कमर कस ली है। मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निगम के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने खेड़की दौला टोल प्लाजा से लेकर पंचगांव चौक तक हाइवे के दोनों ओर बनी ड्रेनों की मौजूदा स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि हाइवे के किनारे कई स्थानों पर नालों में भारी गाद जमा है और पानी की निकासी बाधित है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि इसे समय रहते साफ नहीं किया गया, तो बारिश के दौरान यह स्थिति भीषण जलभराव का कारण बन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.