रुद्रपुर, मार्च 25 -- पंतनगर, संवाददाता। रुद्रपुर-पंतनगर हाईवे पर मंगलवार देर शाम हल्दी क्षेत्र में फॉरेस्ट्री के पास जंगल की ओर से एक हाथी अचानक बीच सड़क पर आ गया। यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। हाथी के सड़क पर आ जाने से दोनों ओर से आने-जाने वाला यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह थम गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पंतनगर के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए आग जलाकर और ढोल बजाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, यह वही हाथी है जो अक्सर इस क्षेत्र में आकर सड़क की ओर निकल आता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.