गंगापार, फरवरी 28 -- मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती (बॉर्डर) नगर चाकघाट पूरी तरह अंधेरे के साए में है। नेशनल हाईवे 30 बॉर्डर से पुल एवं नदी पार बघेड़ी, चन्दई तक लगे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के खंबे मात्र शो पीस हैं। रात में किसी भी खंबे में लाइट नहीं जलती। नगर वासियों एवं राहगीरों को रात्रि में अंधेरा होने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर अंधेरे का लाभ लेकर अवांछनीय तत्व छिनैती व अमर्यादित कार्य करने के फिराक में लगे रहते हैं। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है, इसके अलावा नगर परिषद चाकघाट के गौरा रोड व अन्य स्थानों पर भी खम्भो में लाइट नहीं जलती है। नगर परिषद कार्यालय में मौखिक रूप से शिकायत करने पर आश्वासन मिलता है कि ठीक करा दिया जाएगा। आश्वासन के उपरांत भी कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की जाती है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.