हाईवे पर चोरी के कंटेनर के साथ दो शातिर गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- अजुहा निवासी एक व्यक्ति का कंटेनर गो-तस्करी में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाने में पकड़ा गया तो उसे छुड़ाने के बजाय उसने चोरी का दूसरा कंटेनर खरीद लिया। अपने कंटेनर की नंबर प्लेट लगाकर वह चोरी के कंटेनर से कमाई करने लगा। गुरुवार को हाईवे पर चेकिंग के दौरान कोखराज पुलिस ने शातिराना हरकत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा गुरुवार दोपहर हाईवे पर फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ककोढ़ा गांव के समीप एक संदिग्ध कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया तो उसका चालक सर्विस लेन की तरफ मोड़कर भागने लगा। घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया गया। वाहन में बैठे अजुहा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला निवासी मो. अतीक पुत्र मो. रईश व शनि गौतम पुत्र सीतारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.