इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- बकेवर। अवैध परिवहन और बिना कागजात चल रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 5 मोरंग लदे डंपरों और 25 ऑटो को पकड़कर सीज किया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने सीओ रामदवन सिंह और थानाध्यक्ष विपिन मलिक के साथ पुलिस फोर्स के साथ महेवा के पास पंचशील ढाबा के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोरंग से भरे डंपरों को रोका गया और उनके कागजात जांचे गए। जांच में डंपर चालकों के पास वैध कागजात नहीं मिले। कुछ डंपरों की नंबर प्लेट भी संदिग्ध पाई गई, जिन पर नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद टीम ने कस्बा चौकी के सामने ओवरब्रिज के नीचे ऑटो की चेकिंग की, जिसमें 25 ऑटो बिना कागजात के चलते पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.