रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। चंडीगढ़ पीजीआई से इलाज के बाद मरीज को घर लेकर आ रही एंबुलेंस रविवार सुबह मिलक हाईवे पर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। दुर्घटना में मरीज, उसकी भाभी और तीन वर्षीय भतीजे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बरेली के कुलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुरा निवासी कुंवरपाल का पिछले एक महीने से चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह डिस्चार्ज मिलने के बाद वह प्राइवेट एंबुलेंस से परिजनों के साथ लौट रहे थे। मिलक में भैरो बाबा मंदिर के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के सामने चालक रवि (निवासी नोएडा सेक्टर 12) को झपकी आ गई और तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पोल से जा भिड़ी। हादसे में मरीज कुंवरपाल, उनकी भाभी गंगा, तीन साल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.