उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब अजगैन के पास एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा। चालक और खलासी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस घटना से हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। चलते वाहन से उठने लगा धुआंजानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक कंटेनर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। चालक को खतरे का अहसास हुआ और उसने तुरंत वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही पलों में लपटों ने केबिन को पूरी तरह घेर लिया। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अजगैन पुलिस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.