इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जनपद की सीमा स्थित कठफोरी टोल प्लाजा के पास चलती क्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी राजेश पुत्र विक्रम सिंह दिबियापुर स्थित पाता प्लांट में पिछले छह महीनों से चालक के रूप में कार्यरत था। मृतक के चाचा अखिलेश ने बताया कि बुधवार को राजेश अपने एक साथी के साथ क्रेन लेकर दिबियापुर से नोएडा की ओर जा रहा था। क्रेन उसका साथी चला रहा था, जबकि राजेश साथ में मौजूद था। बुधवार रात करीब 11 बजे राजेश से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वह इटावा में एक होटल पर रुककर खाना खाने जा रहा है। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 4 बजे साथी चालक और पुलिस की ओर से फोन आया, जिसमें हादसे की सूचना दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.