अमरोहा, मार्च 6 -- जोया। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर चौधरपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार सवार लोगों ने बमुश्किल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। अफरातफरी के बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। शाहजहांपुर जिले के कटार थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र सिंह अपने भाई सोविंदर व भाभी प्रीति देवी के साथ शुक्रवार दोपहर कार में सवार होकर शाहजहांपुर से गाजियाबाद जा रहे थे। दोपहर में करीब एक बजे जैसे ही उनकी कार चौधरपुर के पास पहुंची कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार चला रहे उपेंद्र ने कार को सड़क किनारे रोकते हुए भाई-भाभी को बाहर निकाला व सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस व जिवाई पुलिस चौकी इंचार्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.