हाईवे पर चलती कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- लखीमपुर। एनएच 730 पर नकहा और चहमलपुर मार्ग पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर सफर करने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कार सवार युवक तेज रफ्तार गाड़ी में हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक जागरूक राहगीर ने युवकों की इस जानलेवा लापरवाही का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नकहा-चहमलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पहले भी कई भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद युवा अपनी और दूसरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.