मेरठ, जनवरी 29 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हरिद्वार की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं कार में रखे तीन लाख रुपए जलकर राख हो गये। बुधवार दोपहर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के रहने अलीम अपनी स्विफ्ट कार से दिल्ली जा रहे थे। कंकरखेड़ा जटोली फ्लाईओवर के ऊपर से उतरे समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। अलीम ने आग देख ब्रेक लगा दिए और कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यह देख हाईवे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हादसे के दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। अलीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से 3 लाख 50 हजार रुपए लेकर दिल्ली जा रहा था। आग में रुपये भी जलकर राख हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.