शामली, मार्च 5 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौक के निकट बुधवार देर रात सड़क पर अचानक आए बेसहारा गोवंश के कारण ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बुधवार की देर रात हापुड़ से दूध भरकर पंजाब जा रहा एक कैंटर मेरठ-करनाल हाईवे से जा रहा था। इसी दौरान उसके आगे एक ट्रक चल रहा था। गाड़ीवाला चौक के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने से ट्रक चालक ने वाहन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहा कैंटर चालक वाहन को समय रहते नियंत्रित नहीं कर पाया और कैंटर ट्रक के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।कैंटर चालक ने बताया कि वह हापुड़ से दूध लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। उसके आगे चल रहे ट्रक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.