इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता । राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्डन तहसील के सामने अन्ना गोवंशों का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शाम के समय दर्जनभर से अधिक गोवंश सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन चालक गोवंशों को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठते हैं।जसवंत नगर के रहने वाले लक्ष्मी कांत, अनुरुद्ध, महिपाल, सुखबीर, अशोक कुमार, विजय पाल, अवनीत, हुकुम सिंह और संतोष का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन गोवंशों के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका की गौशाल...