बदायूं, अप्रैल 6 -- एमएफ हाईवे मार्ग पर वजीरगंज सैदपुर के बीच स्थित बीती रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते कई पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर टूटे पड़े पेड़ों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर पेड़ों को हटाने की व्यवस्था न होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। वाहन चालकों को घंटों जाम जैसी स्थिति से जूझना पड़ा। वन विभाग की लापरवाही आई सामने सड़क पर गिरा पेड़ नहीं हटाया गया। शनिवार की रात को नौ बजे ही पेड़ गिर गये थे लेकिन पूरी रात गुजर गई और पूरा दिन निकल गया लेकिन पेड़ों को हटाया नहीं गया है। इससे हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...