लखीमपुरखीरी, मई 14 -- क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर पड़े, जबकि कई मकानों और दुकानों की टीनशेड हवा में उड़ गईं। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। हैरमखेड़ा गांव में पेड़ गिरने से गुड्डी देवी, सुधीर और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं इच्छनापुर निवासी पूरन सिंह के यहां पेड़ गिरने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे...