रामपुर, मार्च 17 -- बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर गिरे केमिकल के कारण करीब 15 बाइक सवार फिसलकर घायल हो गए। यह हादसा नगर क्षेत्र में हुआ, जहां हाईवे स्थित मटर फैक्ट्री के वाहन ने केमिकल गिरा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहिया वाहनों के फिसलने का सिलसिला अचानक शुरू हो गया। कई बाइकें क्षतिग्रस्त भी हुईं, हालांकि किसी भी बाइक सवार को गंभीर चोटें नहीं आईं। आस-पास के दुकानदारों और नागरिकों ने तुरंत घायल बाइक चालकों को उठाया और उनकी मदद की। भाजपा के नगर मंत्री ऋषभ भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने कई बाइक चालकों को फिसलते देखा। हाईवे किनारे के दुकानदार नदीम अंसारी, नरेश बंसल, गंगाप्रसाद सिंघल, मौ. आरिफ और मोहित शर्मा ने बताया कि नगर के मुख्य चौराहे से लेकर भाखड़ा डैम तक सड़क पर गाढ़ा तेल जैसा पदार्थ फैला हुआ था। दुकानदारों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.