हाईवे पर गिरा विशालकाय पेड़, कार और पोल क्षतिग्रस्त
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- पलिया-निघासन स्टेट हाईवे के नौगवां कस्बे मे सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बिजली के खंभे व एक चार पहिया गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। नौगवां कस्बे में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पलिया निघासन रोड पर सड़क चौड़ीकरण के तहत चल रहे नाले की खुदाई के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहात नहीं हुआ। लेकिन बिजली के तीन खंभे व एक फोर व्हीलर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी से पेड़ की जड़े कमजोर हो गई और अचानक विशालकाय पेड़ सड़क पर जा गिरा, उसी समय सड़क पर चल रहे लोग जान बचाकर भागे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे टूट गए। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.