पीलीभीत, मार्च 30 -- टनकपुर बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा मृतक का भाई हादसे में सुरक्षित है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका का पंचायतनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा टनकपुर बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह दस बजे डिग्री कॉलेज के समीप हुआ। नौगवा चौराहा की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन लोग आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सामने से आ रहे ई रिक्शा को देखकर वह हड़बड़ा गए और बाइक अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्राली से टकरा गई। बाइक चला रहा युवक को सुरक्षित बच गया, लेकिन पीछे बैठे पिता पुत्र...