बागपत, फरवरी 23 -- अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ने की ट्राली से टकराए बाइक सवार को गंभीर चोटे आई। राहगीरों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को मेरठ के निजी अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। सोमवार को सुबह मेरठ-बागपत मार्ग पर पिलाना भट्टे के समीप बागपत की ओर गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्राली जा रही थी। मेरठ के भोला झाल निवासी अमित बाइक से किसी कार्य से सोनीपत जा रह था। भट्टे से आगे गन्ने की ट्राली में पीछे से अमित की बाइक बुरी तरह टकराई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उससे पता कर उसके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल को एक मेरठ के अस्पताल लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.