शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- चीनी मिल तिलहर गन्ना लेकर जा रहा ट्रेक्टर ट्राली हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रेक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए बरेली ले गये। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव फुलवा निवासी धर्मेंद्र कुमार 28 पुत्र गेंदनलाल ट्रेक्टर ट्राली में गन्ना लेकर चीनी मिल तिलहर जा रहा था। हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक धर्मेंद्र कुमार ट्रेक्टर के नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर दौड़ कर आ गये। गंभीर रूप से घायल चालक को निकाला। एंबुलेंस से तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहु़ंच गये और गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी वाहन से उपचार के लिए बरेली लेकर चले गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.