फरीदाबाद, मार्च 9 -- चंडीगढ़/पलवल, मुख्य संवाददाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के गदपुरी टोल के पास अड्डा बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार इस दिशा में काम कर रही है। सोमवार को हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पलवल-बल्लभगढ़ मार्ग पर गदपुरी टोल के पास दो तल का बस अड्डा बनाया जाएगा। बस अड्डा निर्माण भूमि मिलने पर ही संभव होगा। उन्होंने।कहा कि गदपुरी टोल, पलवल के मुख्य बस स्टैंड से लगभग 17 किलोमीटर और बल्लभगढ़ से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन के पास इस मार्ग पर बस स्टैंड बनाने के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। यदि उचित भूमि उपलब्ध करवाई जाती है, तो यहां दो बेज का आधुनिक बस अड्डा तैयार किया जाएगा।मंत्री ने यह भी कहा कि बसों के फलाईओवर से आने-जाने और रुकने ...